एपी ज्वैलर्स पर आयकर छापेमारी से सर्राफा व्यापारियों में उबाल, प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध

0
image_870x_6947cc82ac2f8

सर्राफा कारोबारियों ने किया धरना-प्रदर्शन का एलान

आगरा। आयकर विभाग की शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारी एपी ज्वेलर्स पर चल रही लंबी कार्रवाई के विरोध में रविवार को सर्राफा बाजार में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। शहर के किनारी बाजार समेत अन्य इलाकों में व्यापारियों ने अपनी बंद कर एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन का एलान किया। सर्राफा बाजार बंद होने के चलते खरीदार मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए।

शहर के प्रमुख सर्राफा व्यवसायी एपी ज्वेलर्स के यहां इनकम टैक्स विभाग की छापा मार कार्रवाई लगातार 47 घंटे से जारी है। आयकर विभाग की टीम ने एक साथ एपी ज्वेलर्स के चार ठिकानों पर छापेमारी की। शुरुआत किनारी बाजार स्थित मुख्य प्रतिष्ठान से हुई, जहां भारी फोर्स के साथ पहुंची टीम ने दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। इसके बाद अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी टैक्स में गड़बड़ी की आशंका के चलते की गई है। जांच के दौरान बिक्री, स्टॉक, खरीद-फरोख्त और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। हालांकि, अब तक आयकर विभाग की ओर से किसी बड़े खुलासे पुष्टि नहीं की गई है, जिससे व्यापारियों में असंतोष और बढ़ गया है।

कार्रवाई को लेकर आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आयकर विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले 31 घंटे तक चले सर्वे में कोई ठोस अनियमितता सामने नहीं आई। इसके बावजूद कार्रवाई को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस तरह की लंबी कार्रवाई से न सिर्फ संबंधित प्रतिष्ठान बल्कि पूरे सर्राफा बाजार की छवि धूमिल हो रही है और कारोबार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसको लेकर सर्राफा कारोबा रियों में उबाल बढता जा रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई को लेकर संतोषजनक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *