रेल कर्मचारियों की समस्याओं का होगा समाधान, बैठक में बनी सहमति
एनसीआरएमयू की आगरा मंडल रेल प्रशासन संग हुई बैठक
बैठक में अनेक समस्याओं पर हुई चर्चा, बनी सहमति
आगरा। एनसीआरयूएम की रेल प्रशासन के साथ हुई दो दिवसीय बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में ट्रैकमैनों की पेट्रोलिंग किमी घटाए जाने के मुद्दे पर मंडल रेल प्रबंधक ने भविष्य में स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में रिक्त पदों पर पदोन्नति के साथ 8वें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने की भी मांग की गई।
बैठक में यातायात विभाग से कुछ अधिकारी के उपस्थित नहीं होने के कारण संबधित विभाग के मदों को अपर मंडल रेल प्रबन्धक ने गंभीरता से निपटाने का अश्वासन दिया और संबधित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने का अश्वासन मिलने के उपरान्त बैठक का समापन वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी और मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीना के अभिभाषण से हुआ।
एनसीआरयूएम के मंडल मंत्री सुकेश यादव ने बैठक में रनिंग कैडर में एएलपी से एलपीजी जीपी 4200 में प्रमोशन, 31 दिसंबर से पूर्व सभी विभागों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग की। ताकि ज्यादा से ज्यादा रेलकर्मियों को 8 वें वेतन आयोग का लाभ मिल सके।
इंजीनियरिंग विभाग के ट्रेकमैनों व्दारा 16 किमी की ट्रेक पेट्रोलिंग को 12 किमी किए जाने की मांग की गई। इस पर मंडल रेल प्रबन्धक ने मैन पावर सोर्टेज की समस्या का हवाला देते हुए भविष्य में इंजीनियरिंग कैडर को रिक्तियों के सापेक्ष पैनल प्राप्त होने पर स्वीकृत कराने का अश्वासन दिया। बैठक में सभी विभागों में पीने के पानी की समस्या के निराकरण को एडीआरएम ने विभागाध्यक्षों को एक माह के अंदर आरओ लगवाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में ट्रैफिक और इंजीनियरिंग विभाग में कर्मचारियों के बिना किसी आधार पर ट्रांसफर का मुद्दा उठाया गया। वहीं रेल प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा स्पेशल अवकाश नहीं दिए जाने की बात को रखा गया।
बैठक मंडल में महिला रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने, रनिंग कर्मचारियों के ओवर ऑवर ड्यूटी में कटौती के लिए अनावश्यक नियम विरुद्ध ज्यादा डयूटी न करवाने की मांग की गई। बैठक में सभी रेल कर्मचारियों को रेल आवास का आवंटन कराने, रेलवे अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक की नियुक्ति करने और लोको पायलट गार्ड लॉबी ईदगाह में पीने की पानी की व्यवस्था, लोको पायलट्स को गाड़ियों के विलम्बित होने पर इंतजार करने के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
बैठक में मंडल के सभी विभागों में रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरने, धौलपुर सहित मंडल के सभी रेलवे आवासों में जल भराव और छतों से पानी के रिसाव को सही कराने की मांग रखी। इसके अलावा मथुरा हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति, आगरा मंडल में कार्यरत इंजी. विभाग के कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं से भरा गैंग हट बनाये जाने, बाद स्टेशन पर 2 इंजन की शंटिंग 1 शंटिंग मास्टर और 4 पॉइंट्समैन से गलत तरीके से कराए जाने पर रोक लगाने और आगरा मंडल में सेफ्टी व नॉनसेफ्टी केटेगरी में रिक्तपदों को चालू वर्ष में भरे जाने की मांग की गई। ताकि कर्मचारियों को नए वेतन का लाभ मिल सके।
रेल आवासों के मार्ग को रेलवे बोर्ड की 2024 की गाइड लाइन के अनुसार कम से कम 6 मीटर चैडे रोड आवागमन के लिए जाने और प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी होने पर नवजात शिशु के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में पैसा जमा करवाते थे। अब उम्मीद कार्ड बनवाने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा तब तक कोई भी धनराशि अस्पताल में जमा नहीं करनी पड़ेगी। इस दौरान आसानी से उम्मीद कार्ड बन सकता है। बैठक में रेल प्रशासन की तरफ से मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रणव कुमार, संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी सनत जैन, एनसीआरएमयू की ओर से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल सचिव सुकेश यादव, मंडल पदाधिकारी हरिओम भारद्वाज, नीरज परिहार, वीएस मीणा, साजमा परवीन, सतीश शर्मा, शाखा पदाधिकारी ब्रजपाल सिंह, अभिमन्यु वर्मा, आयुष यादव, रविन्द्र सिंह, रामसिंह जाट, दीपक उपाध्याय, सावन कुमार, राहुल चैधरी, महेश बघेल, रमेश बघेल, प्रकाश चन्द्र मीना, सुनील भदौरिया और भूपेंद्र लवानियां आदि मौजूद रहे।





