आगरा के फतेहाबाद में भराभराकर ढही दीवार, मलबे में 2 की मौत, 5 घायल

0
cc719ff0-b420-42ff-a0c8-df807f72d7b3

ग्रामीणों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर घायलों को निकाला

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। मलबे में दीवार के सहारे अलाव ताप रहे 7 लोग दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

घटना पूर्वान्ह 11 बजे के आसपास की है। फतेहाबाद के गांव विजकौली निवासी जोर सिंह प्रजापति के मकान में बेसमेंट का काम चल रहा है। बेसमेंट की दीवार हाल ही में बनाई गई थी। दीवार की तराई ज्यादा होने से बेसमेंट की दीवार के पास जमीन तक पानी भर गया। धूप न निकलने की वजह से दीवार सूख नहीं पाई और रविवार को अचानक भरभराकर ढह गई। इस दौरान दीवार के दूसरी ओर कुछ लोग अलाव ताप रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोगों की भीड जमा हो गई। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने फावड़ों से मलबा हटाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सभी नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो गंभीर घायलों को आगरा रैफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय योगेश और 65 वर्षीय हीरा लाल की मौत हो गई। जबकि रामेंद्र (58), सुनील (38), भूरेलाल (48), कल्लू (32) और उत्तम (58) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *