बिग बाॅस में मैं जीत के इरादे से नहीं गई थीः मालती चाहर

0
3cd657cc-0110-4cb3-bd7b-3b422be8571f

अपने गृहजनपद आगरा में बिग बाॅस कंटेस्टेंट मालती चाहर हुआ सम्मान

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पिता और क्रिकेटर भाई संग पहुंची मालती

अपने शहर में मिले प्यार के लिए मालती चाहर ने किया सभी का धन्यवाद

आगरा। बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली प्रतियोगी शहर की बेटी मालती चाहर सोमवार को अपने गृह जनपद आगरा पहुंचने पर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। मालती के साथ उनके पिता लोकेंद्र चाहर और भाई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर भी मौजूद रहे।

स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर स्कूल के प्रिंसिपल और डायरेक्टर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री उदयभान सिंह समेत अन्य अतिथियों ने मालती का सम्मान किया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों ने गुलाब की स्टिक देकर मालती और दीपक चाहर का स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी ली।

इस दौरान मंच से दीपक ने कहाकि मालती को नहीं पता कि हमने बाहर उनके लिए कितनी मेहनत है क्योंकि वो घर में थीं, लेकिन सभी का मालती को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सम्मान समारोह के दौरान मालती चाहर ने उन्हें मिले प्यार और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। बिग बॉस के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहाकि उनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और वह जीतने की सोच के साथ नहीं गई थीं। मालती ने कहाकि मुझे पहले ही बताया गया था कि वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वालों के जीतने के चांस कम होते हैं।

बिग बॉस के घर में हुए विवादों को लेकर पूछे गए सवाल पर मालती ने स्पष्ट किया कि वह सब गेम का हिस्सा था। उन्होंने कहाकि घर के अंदर यह समझ नहीं आता था कि पीठ पीछे कौन क्या बोल रहा है। बाहर आकर पता चला कि कुछ लोग बुराई कर रहे थे, लेकिन वह भी गेम का ही हिस्सा था। बाहर सब कुछ सामान्य रहता है। इस दौरान मालती चाहर स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचीं और उनके साथ वीडियो भी बनाए। बच्चों में मालती और दीपक चाहर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *