आगरा के कार्तिक को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा

0
maxresdefault

घर में खुशी का माहौल, पिता बोले, बनाना चाहता था बाॅलर

कार्तिक का बेस प्राइज 30 लाख था, जो 47 गुना बढ गया

आगरा। आईपीएल ऑक्शन 2026 में आगरा के एक और युवा क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगरा के रहने वाले कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में राजस्थान के विकेट कीपर.बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। कार्तिक का बेस प्राइज 30 लाख रुपए था, जो 47 गुणा बढ़कर रिकार्ड बन गया। कार्तिक आगरा के बोदला के रहने वाले हैं और अब राजस्थान के भरतपुर में जा बसे हैं।

कार्तिक पिछले सीजन की सूची में नाम सबसे अंत में होने के कारण बोली में शामिल नहीं हो सके थे। इस खरीद से वे अनकेप्ड खिलाड़ियों की सबसे महंगी जोड़ी में शामिल हो गए। कार्तिक शर्मा राजस्थान की टीम में विकेटकीपर हैं। वह पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। कार्तिक ने घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी जबरदस्त लोअर ऑर्डर हिटिंग से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी लीग स्टेज में पांच मैचों में 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। उन्होंने अपने 12 मैचों के छोटे टी-20 करियर में लगातार 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

कार्तिक के पिता मनोज शर्मा प्राइवेट टीचर थे, लेकिन बेटे की प्रैक्टिस से चलते नौकरी छोड़ दी थी। आगरा में रहकर उसे प्रैक्टिस कराते थे। मनोज शर्मा बेटे के आईपीएल में सलेक्शन से बहुत खुश हैं। उनको लग रहा है कि बेटे पर जो मेहनत की है वो अब सफल होती दिख रही है। बचपन से क्रिकेट के शौकीन कार्तिक ने भरतपुर में प्रैक्टिस के बाद आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर की एकेडमी में भी प्रेक्ट्सि की।यहां पर रहकर ही बेटे को क्रिकेट खिलाया। कोच लोकेंद्र सिंह चाहर ने उसे ग्रूम किया। कार्तिक शर्मा राइट हैंड विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *