राहुल गांधी ने ली कांग्रेस सासंदों की बैठक, शशि थरूर रहे गायब

0
61569-rahul-gandhi-meeting

बैठक में सरकार को घेरने के मुद्दों पर की गई चर्चा

शशि थरूर के बैठक से गायब रहना रहा चर्चा का विषय

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई। राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बैठक में राहुल गांधी ने एक बार फिर एसआईआर का जिक्र किया। इस बैठक में सबसे अधिक चर्चा शशि थरूरी की अनुपस्थिति की रही। राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई इस बैठक से शशि थरूर गायब रहे।

लोकसभा में कांग्रेस के 99 सांसद हैं। बैठक में सदन में चल रही कार्यवाही और अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस के स्टैंड पर चर्चा हुई। कैसे सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाए, उस पर चर्चा हुई। सांसदों की बैठक में राहुल गांधी ने एसआईआर का जिक्र किया और अपने सांसदों को कहाकि उनका यह प्रयास सफल रहा है।
राहुल गांधी ने कहाकि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से पिछले कुछ महीनो में वोट चोरी और एसआईआर पर प्रदर्शन किया है, उसका असर सत्ता पक्ष पर साफ दिख रहा है। अमित शाह हड़बड़ाए हुए हैं और यह संसद भवन में उनको देखकर भी लगा। वोट चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को देखने पर भी लगता है कि हमारा मुद्दा कामयाब रहा। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने होम मिनिस्टर अमित शाह पर अपना हमला जारी रखा, जिन्होंने बाद में लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के दौरान अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी। राहुल गांधी ने कहा कि होम मिनिस्टर ने उनके किसी भी सवाल का सीधे जवाब नहीं दिया।
राहुल गांधी की इस बैठक से कांग्रेस सासंद शशि थरूर गायब रहे। शशि थरूर की तरफ से कहा गया कि उन्होंने पहले ही पार्टी को जानकारी दे दी थी कि वह इस बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे। हालांकि, कांग्रेस पार्टी का कुछ और ही कहना है। कांग्रेस के चीफ व्हिप के. सुरेश का कहना है कि उन्हें शशि थरूर की गैर-मौजूदगी की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहाकि शशि थरूर क्यों नहीं आए मुझे क्या पता? वो संसद तो आते हैं, आप उनसे पूछिए क्यों नहीं आए?’ बता दें कि इससे पहले भी शशि थरूर कई बैठक में नजर नहीं आ चुके हैं।

वहीं, बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद जय प्रकाश ने कहाकि चुनाव सुधार और वोट चोरी का मुद्दा राहुल गांधी ने उठाया। इसके चलते गृह मंत्री घबराए दिख रहे हैं। किसी सवाल का जवाब उनके पास नहीं था। ये वोट चोरी से बनी सरकार है। हरियाणा में भी वोट लोगों ने दिया कांग्रेस को, लेकिन हम हार गए। इस बैठक में देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर दुख जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *