आगरा के शाह मार्केट में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, दो दबोचे

0
maka-para-jaca-ka-le-pahaca-a-thhakara_ce69ba1668f669a70bbece57fe2c935d

गाड़ी टकराने पर हुआ विवाद, फायरिंग से दहशत में आए व्यापारी

दबोचे गए दो युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी, तीसरे की तलाश

आगरा। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार शाह मार्केट में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गाड़ी टकराने के विवाद के दौरान दबंगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली एक युवक को छूते हुए मार्केट के शीशे से टकराई। इस दौरान भीड ने दो लोगों को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

शाह मार्केट के व्यापारी आशीष गुप्ता ने बताया कि बाइक खड़ी करने के दौरान विवाद हुआ। दो बाइकें आपस में टकरा गई। इस पर एक दुकान पर काम करने वाले लड़के ने विरोध किया। इस पर एक युवक ने उसके चांटा जड दिया। बस फिर क्या था युवक के दो अन्य साथियों ने दुकानदारों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली एक मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की कनपटी को छूती हुई एक दुकान के शीशे में जाकर घुस गई। तीन लड़के दो बाइकों पर थे। एक प्लेटिना पर था। दो युवक स्पेलंडर पर थे। दुकानदार आशीष गुप्ता के अनुसार युवकों के पास दो पिस्टल और एक तमंचा था। जिससे फायर किया।

गोली चलने से मार्केट में भगदड मच गई। भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया। एक युवक भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड ने दबोचे गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। व्यापारी आशीष गुप्ता ने कहाकि मार्केट में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने मार्केट में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाने की मांग की। इधर शाह मार्केट में गोली चलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत महाडिक अक्षय संजय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *