संविधान की किताब पीडीए के लोगों की किस्मत की किताब हैः अखिलेश

0
f3871b6b-9d3e-4723-9d22-f2d93a869cbd

बिहार से गंगा को बंगाल ले जाने वालों के लिए इस बार बहने जा रही है उल्ट गंगा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से संविधान और वोट बचाने का किया आह्वान

संविधान हमें हक के साथ आरक्षण भी देता है, संविधान नहीं आरक्षण नहीं होगा

आगरा। एसआईआर की कार्रवाई से लोगों को अपने वोटों को सुरक्षित बचाना है। संविधान को बचाना है। यह सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। ऐसे में हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने वोटों कटने से बचाना होगा। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर सांसद पत्नी डिंपल यादव और पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन संग शनिवार को चादरपोशी के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहाकि भारत में संविधान बचाना है।एसआईआर की कार्रवाई से वोटों को सुरक्षित करना है। इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी स्वयं समझ कर अपने वोटो को कटने से बचाए। उन्होंने कहाकि संविधान की किताब पीडीए लोगों की किस्मत की किताब है। संविधान हमें हक के साथ चलने का मौका देता है। यही हमें आरक्षण देता है। संविधान नहीं होगा तो आरक्षण नहीं होगा।

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि यह संस्था वोट बनवाने से ज्यादा वोट कटवाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। लोगों को जागरुक होकर अपने वोट बनवाना चाहिए। उन्होंने कहाकि फतेहपुर सीकरी एक एतिहासिक जगह है। यह समय को याद दिलाता है। हम अलग-अलग जाति-धर्म के लोग मिलकर एक साथ रहते हैं। उन्होंने कहाकि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की वजह से ही हमें हक और अधिकार मिल रहे हैं। संविधान नहीं होता तो न जाने क्या-क्या सामना करना पडता है। बर्चस्ववादी लोग पीडीए का अपमान करते हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि इस बार प्रदेश में समीकरण बदलेंगे। इस बार भरोसा कम और काम ज्यादा होगा। हमने भी भाजपा से समीकरण बनाना सीख लिया है। अखिलेश यादव ने कहाकि आगरा की पहचान पेठे, ताजमहल और लोगों के हुनर की वजह से होती है। इस बार आगरा भी समाजवादियों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला देने जा रहा है। लोग समझ रहे हैं कि आगरा में मेट्रो समाज वादियों की देन है। उन्होंने कहाकि डबल इंजन की सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे जैसी दूसरी सडक नहीं बना पाई। उन्होंने कहाकि भाजपा के लोग कहते थे कि बिहार से गंगा बहकर जाएगी बंगाल, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस बार गंगा उल्टी बहने जा रही है। सब जानते हैं कि यमुना का हाल क्या है। लोग गंगा-यमुना की सफाई के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने कहाकि वह सत्ता में आए तो मथुरा में यमुना को साफ करने का काम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *