डीआरएम कप अन्तर विभागीय क्रिकेट के फाइनल में पहुंची परिचालन विभाग और लोको विभाग की टीम

0
31603c4e-1968-4dde-bf78-24f5f8a011b4

सेमीफाइनल में लोको विभाग ने वाणिज्य विभाग को 8 विकेट से दी शिकस्त

दूसरे सेमीफाइनल में परिचालन विभाग ने टीआरडी विभाग की टीम को हराया

आगरा। रेलवे के गोर्वधन स्टेडियम में चल रही 4जी डीआरएम कप अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खेले गए सेमीफाइनल मैचों में परिचालन विभाग और लोको विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल का पहला मुकाबला लोको विभाग और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर लोको विभाग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वाणिज्य विभाग ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। उसकी ओर से दिनेश पवार ने 64 और राजेश गुप्ता ने 50 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी लोको विभाग की टीम ने मात्र 17. 1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान लक्ष्य को पूरा कर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कौशल शर्मा रहें। उन्होंने 58 गेंदों में 15 चैके और 5 छक्को की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। वरि. मण्डल कार्मिक अधिकारी और मण्डल खेलकूद अधिकरी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) आगरा पवन जयन्त, सुकेश यादव मण्डल सचिव एनसीआरएमयू द्वारा उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूसरा सेमीफाइनल परिचालन विभाग और टीआरडी विभाग के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परिचालन विभाग ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। उसकी ओर से तेज बहादुर ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरडी विभाग की टीम 15.4 ओवरों में मात्र 104 ही बना सकी। परिचालन विभाग ने यह मैच 62 रनों से जीता। मैन ऑफ द मैच शिवम पाटक रहें। उन्होंने 3.4 ओवरों में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। वरि मण्डल परिचालन प्रबन्धक कुलदीप मीना और रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार ने उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरुस्कार से नवाजा। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। इस मौके पर वरि मण्डल कार्मिक अधिकारी और मण्डल खेलकूद अधिकरी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आरके बघेला, वरि.मण्डल परिचालन प्रबन्धक समन्वय कुलदीप मीना, रजत पुरवार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग), अमन कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट, मंडल सचिव खेलकूद धीरज शर्मा, देवेन्द्र प्रताप झा, कौशल शर्मा, देवेन्द्र शाक्य, शशाक जैन, अजीत सिंह, प्रणवेन्द्र, रवि कसाना, संदीप शुक्ला, समय सिंह के अलावा रेलवे के अधिकारीगण मौजूद रहे। अम्पायरिंग विपिन सोलंकी, विवेक यादव, अंकुर कर्माकर, सुरेंद्र सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *