अखिलेश यादव ने डिंपल संग हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर चढाई चादर, बांधा मनौती का धागा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी रहीं मौजूद
दोनों सांसदों संग अखिलेश यादव ने देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ शनिवार को फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत कर मनौती का धागा बांधा। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी साथ मौजूद रहीं। सपा अध्यक्ष मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने शनिवार दोपहर डेढ बजे करीब महान सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंच जियारत की। इस दौरान मजार शरीफ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
सपा अध्यक्ष ने मजार शरीफ पर चादरपोशी कर मनौती के धागे बाधे और देश में अमन-चैन दुआ की। इधर अखिलेश यादव के आने की खबर मिलते ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बडी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकों का हुजूम जुट गया।
हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत और चादरपोशी की रस्म दर गाह के सेवकों द्वारा करवाई गई। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, शब्बीर अब्बास, सुरेंद्र चैधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप मुखिया, नगर अध्यक्ष अफसर कुरैशी, राशिद हसन चिश्ती सहित बडी संख्या में मौजूद रहे।



