यूपी वारियर्स ने आगरा की दीप्ति को 3.2 करोड़ में खरीदा

0
images (1)

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली बार इस्तेमाल हुआ राइट टू मैच

वल्र्ड कप के बाद बढ़ गई आॅल राउंडर दीप्ति शर्मा की कीमत

आगरा। वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में गुरुवार देर शाम को पूरा हुआ। आगरा की दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने माकी प्लेयर्स राउंड में खरीदा है। दीप्ति पहल भी इसी टीम की हिस्सा थीं।
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की प्राइस बेस 50 लाख थी। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती ऑफर भी दिया। बोली 3.2 करोड़ तक पहुंची। तब लगा कि दीप्ति शर्मा अब दिल्ली कैपटिल्स का हिस्सा बनेंगी, लेकिन तभी यूपी वारयिर्स ने आरटीएम कार्ड (राइट टू मैच) का इस्तेमाल कर उन्हें वापस अपनी टीम में ले लिया।

दीप्ति शर्मा मार्की सेट की सबसे महंगी खिलाड़ी और डब्ल्यूपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति शर्मा वीमेंस वल्र्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं। भारत को वल्र्ड कप जिताने वाली दीप्ति ने 22 विकेट लिए थे। 215 रन बनाए थे। इसके बाद यूपी सरकार ने दीप्ति शर्मा को 1.5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। दीप्ति एक ऑल-राउंडर खिलाडी हैं जो उल्टे हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और राइट-आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। पहली बार डब्ल्यूपीएल टीमों को आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। इसके जरिए कोई भी टीम अपनी ही पुरानी खिलाड़ी को, जिसे रिलीज किया गया था उस खिलाड़ी को आरटीएम के जरिए नीलामी में दुबारा खरीद सकती हैं, जो 2025 में उनकी टीम का हिस्सा थीं।

भाई बोले- दीप्ति बेस्ट खिलाड़ी

आगरा में अवधपुरी स्थित दीप्ति शर्मा के घर पर सभी की निगाहें ऑक्शन पर टिकी हुई थीं। जब से ऑक्शन शुरू हुआ, परिवारीजन टीवी के सामने बैठे रहे। भाई सुमित शर्मा ने कहाकि दीप्ति 3 साल से यूपी वॉरियर्स के साथ खेल रही हैं। इस साल मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रही हैं तो हम बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं है। वह हमेशा से ही बेस्ट खिलाड़ी हैं। वल्र्ड कप के बाद उनकी वैल्यू और बढ़ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *