राइफल साफ करते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली लगने से मौत

0
ghara-para-majatha-mahale_38541e8616f87cf72e45dd633e053326

सदर क्षेत्र के महर्षिपुरम काॅलोनी की घटना, परिवार में मचा कोहराम

आगरा। सदर थाना सदर क्षेत्र के महर्षिपुरम कॉलोनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सेमी राइफल की सफाई करते समय गोली लगने मौत हो गई। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शमशाबाद रोड स्थित महर्षि पुरम कॉलोनी निवासी मृतक ज्ञानेंद्र (48) सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। उनके पिता रिटायर्ड फौजी सत्यदेव शर्मा और माता पड़ोस में गमी में शामिल होने गए थे। ज्ञानेंद्र के दोनों बेटे स्कूल गए थे। बताया जाता है कि ज्ञानेंद्र छत पर पिता की सेमी राइफल की सफाई कर रहे थे। पत्नी नीचे घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पत्नी दौड़कर छत पर पहुंची, तो ज्ञानेंद्र को खून से लथपथ पड़ा देखा। उनके सिर में गोली लगी थी। यह देख पत्नी की चीख निकल गई। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *