केमिकल गोदाम में धमाके से दहला आगरा का इंडस्ट्रियल क्षेत्र

0
untitled-design-79_1764229844

सिकंदरा क्षेत्र में हुए हादसे में तीन मजदूर झुलसे

ड्रम उतारते समय हुआ हादसा, फैली दहशत

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार दोपहर को केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ई-115 में जैन ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से फैक्टरी है। इसके केमिकल गोदाम में गुरुवार को ड्रम में केमि कल मिलाते समय तेज धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इस दौरान चार कर्मचारी घायल हो गए। केमिकल के कारण उनकी आंखों पर गंभीर असर हुआ है। विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सिकंदरा स्थित गेटवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *