पत्नी के प्रेमी ने कराया था युवक पर सूजे से हमला

0
palsa-garafata-ma-aarapa_c8fe7a863ba8b2f1ce65afe801fb7173

प्रेमी ने 10 हजार रुपये में दी थी सुपारी, 3 गिरफ्तार

आगरा। भगवान टॉकीज स्थित अबुल उल्लाह दरगाह के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सचिन पर जानलेवा हमला उसकी पत्नी के प्रेमी राहुल ने कराया था। उसने अपने परिचित युवक जोगेंद्र को 10 हजार की सुपारी दी थी। पुलिस ने प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महादिक ने बताया कि राहुल संजय प्लेस में फाइनेंस का काम करता है। उसके ऑफिस में सचिन की पत्नी भी काम करती थी। राहुल और महिला के बीच संबंध हो गए। इस बात की भनक सचिन को भी हो गई। राहुल ने सचिन से भी दोस्ती कर ली, जिससे वह शक न कर सके। सचिन को शक हो गया। इस बात पर उनके बीच झगड़ा भी हुआ। इस कारण सचिन की पत्नी ने भी राहुल के ऑफिस में काम करना बंद कर दिया।

इस कारण ही राहुल सचिन को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया और अपने ऑफिस में काम करने वाले जोगिंदर से 10 हजार रुपये में बात की। घटना वाले दिन जोगेंद्र अपने भाई करन के साथ आया। दोनों ने सचिन को रोक कर सिर में सूजा मार दिया। हालांकि उसकी किस्मत अच्छी थी। जान बच गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। राहुल सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *