धर्मेन्द्र के अंतिम संस्कार के बाद रोती नजर आईं हेमा मालिनी

0
2025_11image_17_25_353701808dharmendra-ll

89 वर्ष की उम्र में दिग्गज अभिनेता पंचतत्व में हुए विलीन

अंतिम विदाई देने पहुंची फिल्म जगत की तमाम हस्तियां

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर सनी देओल ने धर्मेंद्र को मुखाग्नि दी। उनको अंतिम विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान सहित फिल्म जगत की सभी हस्तियां मौजूद रहीं।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे बेटी ईशा देओल के साथ कार में बैठी दिखाई देती हैं। वीडियो में हेमा मालिनी बेहद भावुक दिखीं और रोते हुए मीडिया व प्रशंसकों के सामने हाथ जोड़कर धन्यवाद करती नजर आईं। धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और भारतीय सिनेमा के ही-मैन को भावभीनी विदाई दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *