एसआईआर पर शोर मचाने वाले दलों के मन में चोरः केशव प्रसाद मौर्य

0
2025_11image_15_33_477436953104-ll

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहाकि एसआईआर को लेकर शोर मचाने वाले दलों के मन में चोर है।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के सह प्रभारी रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्सश् पर पोस्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर शोर मचाने वाले दलों के मन में चोर है। बिहार ने साबित कर दिया है कि उनका पक्ष कमजोर है।

बिहार के हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत हासिल की और इंडिया गठबंधन के दलों को बहुत पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने एसआईआर को लेकर लगातार सरकार और निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग मिलकर साजिश के तहत उन विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बहाने 50 हजार से अधिक वोट काटने की तैयारी कर रहे हैं, जहां 2024 में लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *