बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकारः मोदी

0
pm-modi_large_1933_8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गमछा घुमाकर किया भीड़ का अभिवादन

बिहार के लोगों ने विकसित व समृद्ध राज्य के लिए किया मतदान

नई दिल्ली। नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है। बिहार ने ये सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की ये जीत बिहार के उन बहनों, बेटियों की है, जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत, बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। आज के ये परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पार्टी और जनता द्वारा एनडीए सरकार के प्रति समर्थन का परिणाम है। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार की जनता द्वारा एनडीए को दिए गए ऐतिहासिक जनादेश को स्वीकार करते हुए कहाकि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने राज्य को आश्वासन दिया कि कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी और राज्य भविष्य में अभूतपूर्व विकास देखेगा।

मोदी ने कहाकि हम एनडीए के लोग हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं। हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं। इसलिए आज बिहार ने बता दिया है एक बार फिर एनडीए सरकार। उन्होंने कहाकि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।

मोदी ने कहाकि बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग विरोध नहीं करते थे, लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था। आज मैं फिर कहता हूं कि अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार। उन्होंने कहाकि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहाकि बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फार्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फार्मूला दिया है, और ये है महिला और यूथ। उन्होंने कहाकि आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक फार्मूले को ध्वस्त कर दिया है। मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *