अब एक क्लिक में मिलेगा हर चुनावी सवाल का जवाब, 1950 हेल्पलाइन सक्रिय

0
eci_large_1900_19

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को नागरिकों के सभी प्रश्नों-शिकायतों के समाधान के लिए राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन और सभी 36 राज्य और जिला स्तरीय हेल्पलाइन शुरू की है। चुनाव आयोग ने बुक-अ-कॉल विद बीएलओ सुविधा भी शुरू की। इसके जरिए नागरिक ईसीआईएनईटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस सुविधा के जरिए अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे संपर्क कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहाकि वह सभी मतदाताओं को चुनाव संबंधी जानकारी, फीडबैक, सुझाव और शिकायतों के लिए बीएलओ के साथ बुक-ए-कॉल और समर्पित मतदाता हेल्पलाइन नंबर-1950 सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। ताकि उनकी चिंताओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके।

चुनाव आयोग ने कहाकि नागरिक ईसीआईएनईटी ऐप का उपयोग करके चुनाव अधिकारियों से भी जुड़ सकते हैं। चुनाव आयोग ने सभी सीईओ, डीईओ, ईआरओ को नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने और उपयोगकर्ताओं के अनुरोधों का 48 घंटों के भीतर त्वरित निपटान करने का निर्देश दिये। चुनाव आयोग ने कहाकि ये सुविधाएं चुनाव संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए मौजूदा तंत्र के अतिरिक्त हैं और कहाकि नागरिक बवउचसंपदजे/मबपण्हवअण्पद पर ईमेल भी भेज सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहाकि राष्ट्रीय संपर्क केंद्र (एनसीसी) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन के रूप में काम करेगा।

चुनाव आयोग ने कहाकि यह टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। कॉल प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा संभाले जाते हैं जो नागरिकों और अन्य हितधारकों को चुनावी सेवाओं और प्रश्नों में सहायता करते हैं। चुनाव आयोग ने समय पर और स्थानीय प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक राज्य-केंद्र शासित प्रदेश और जिले को क्रमशः अपना राज्य संपर्क केंद्र (एससीसी) और जिला संपर्क केंद्र (डीसीसी) स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

चुनाव आयोग ने कहाकि ये केंद्र पूरे वर्ष सभी कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान संचालित होते हैं और राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं में सहायता प्रदान करते हैं। चुनाव आयोग ने कहाकि सभी शिकायतों और प्रश्नों को राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) के माध्यम से दर्ज और ट्रैक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *