अंतर डीपीएस ओपन गल्र्स बास्केटबाल टूर्नामेंट का हुआ आगाज

0
c95953d1-bc1d-4afd-a5b0-a116bc16ad19

पहले दिन डीपीएस शास्त्रीपुरम में हुए कडे मुकाबले

डीपीएस नार्थ जोन की दस टीमें कर रहीं शिरकत

तीन दिवसीय टूर्नामेंट 31 अक्टूबर को होगा सम्पन्न

आगरा। तीन दिवसीय अंतर डीपीएस ओपन गल्र्स बास्केटबाल टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को हुआ। डीपीएस शास्त्रीपुरम में हो रहे टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूल नार्थ जोन की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुई टूर्नामेंट में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक चलेगी।

टूर्नामेंट में खेले गए पहले मैच में डीपीएस आगरा ने डीपीएस बरेली को 30-1 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में डीपीएस हल्द्वानी ने डीपीएस वाराणसी को 18-14 से हराया। जबकि डीपीएस एल्डिको ने डीपीएस बिजनौर को 38-4 के विशाल अंतर से मात दी। वहीं डीपीएस रानीपुर ने डीपीएस मेरठ को 22-0 से, डीपीएस इटावा ने डीपीएस बरेली को 12-16 से, डीपीएस वाराणसी ने डीपीएस पीलीभीत को 19-0 से हराया। इसके अलावा डीपीएस आगरा ने डीपीएस इटावा को 51-5 के अंतर से करारी शिकस्त दी। जबकि डीपीएस हल्द्वानी ने डीपीएस पीलीभीत को 25-4 से हराया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हाॅकी खिलाडी ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी जगवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि उप्र बास्केटबाल संघ के उपाध्यक्ष हरी सिंह रहे। विद्यालय के प्राचार्य आरके पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी टीमों के खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *