मून स्कूल ओलंपिक में जमकर चलीं शह और मात की शतरंजी चालें

0
b14773c9-736e-4b72-a2b6-98dc5e19c78f

’डीपीएस आगरा शास्त्रीपुरम में बिछी शतरंज की बिसात

शतरंज की बादशाहत को खिलाडियों ने दिखाई ताकत

पीएनसी निदेशक वैभव जैन ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

आगरा। 19वें मून स्कूल ओलम्पिक का आगाज बुधवार को शतरंज प्रतियोगिता से हुआ। डीपीएस शास्त्रीपुरम में चलने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएनसी के निदेशक और युवा भाजपा नेता वैभव जैन ने शतरंज खेल कर किया। उन्होंने खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ स्कूली खिलाड़ियों ने शह और मात के खेल में अपनी महारथता दिखाई। प्रतियोगिता में शहर के 80 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ी शतरंजी चालों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को फाइनल राउंड के मुकाबले होंगे।

डीपीएस आगरा शास्त्रीपुरम के हाल में बुधवार को शतरंज की बिसात बिछी थी। करीब 50 टेबलों पर सजी शतरंजी प्रतियोगिता में खिलाडी एक-दूसरे को शह और मात देने में जुटे थे। पहले दिन बालक अंडर-19 वर्ग और बालिका अंडर-19 व अंडर 14 वर्ग के मुकाबले तीन राउंड में हुए। आखिरी राउंड के आखिरी क्षणों में शह और मात देने की खूब दिमागी कसरत चली। खिलाडियों की शतरंजी चालों को देखकर भी हर कोई हैरत में पड गया। प्रतियोतिगता कन्वीनर अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में राना प्रताप सिंह, नीरज शर्मा, राकेश नदुन, उदय शर्मा, दीपक राठौर, डाॅ. गिर्राज सिंह, सूरज कुमार और सूर्यांस सिंह द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन कराई गई।

अंडर-19 बालिका वर्ग के परिणाम

अंडर-19 गल्र्स के मुकाबलों में गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर की टीम 10.5 अंकों के साथ प्रथम, डीपीएस शास्त्रीपुरम 10 अंकों के साथ द्वितीय, सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल कमलानगर 9 अंकों पाकर तीसरे स्थान पर रहा। इनके अलावा गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा 6.5 अंक, न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल, 5.5, कर्नल ब्राइट लैंड स्कूल 6.5, गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम 4.5, शिवालिक पब्लिक स्कूल 1.5 हासिल किए।


अंडर -14 बालिका वर्ग

अंडर-14 गल्र्स में तीन राउंड में डीपीएस शास्त्रीपुरम ने 11 अंक, गणेश राम नागर विद्यालय 9, कर्नल ब्राइट लैंड-6, डीपीएस ताज सिटी 5.5, डीपीएस दयालबाग 5, जीएल ग्लोबल स्कूल 2 और शेमफोर्ड फ्यूचर्स स्कूल ने 1.5 अंक हासिल किए।

बालक अंडर-19 वर्ग

बालक वर्ग अंडर-19 में खेले गए तीन राउंड के मुकाबलों में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल 12 अंकों के साथ अव्वल रहा। वहीं कर्नल एस ब्राइटलैंड स्कूल 9.5 अंक के साथ दूसरे और सेंट क्लीयर्स एसआर सेकेंडरी स्कूल 6 अंकों के साथ तीसर नम्बर पर रहा। जबकि सेंट एंड्रूज कमलानगर और शिवालिक कैंब्रिज ने काॅलेज 8.5 अंक हासिल किए। सेंट काॅनार्ड स्कूल 7.5, डीपीएस शास्त्रीपुरम 7.5, पुलिस माॅर्डन स्कूल 7, सेंट एंड्रूज यूनिट-4 और गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम ने 7-7 अंक हासिल किए। इसके अलावा हाॅरीजन कैंप स्कूल 6.5, विजय इंटरनेशनल स्कूल 7, यूनिवर्सिटी माॅडल स्कूल 7, गायत्री पब्लिक स्कूल बजीरपुरा 6.5, न्यू सेंट स्टीफंस स्कूल 6.5 जेके पब्लिक स्कूल 5, शिवालिक पब्लिक स्कूल 4, प्रधान पब्लिक स्कूल 4, बलूनी पब्लिक स्कूल ने 3 अंक हासिल किए। प्रतियोतिगता कन्वीनर अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में राना प्रताप सिंह, नीरज शर्मा, राकेश नदुन, उदय शर्मा, दीपक राठौर, डाॅ. गिर्राज सिंह, सूरज कुमार और सूर्यांस सिंह द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *