आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजी किलकारी, प्लेटफार्म पर जन्मी नन्ही परी

0
satashana-para-mahal-yatara-na-thaya-bcaca-ka-janama_0880b07be0fb7c4fe32afe47f215e35e

प्रसव पीडा से तडपती प्रसूता के लिए मसीहा बनीं महिला पुलिसकर्मी

आगरा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही के बीच प्लेटफार्म पर मध्य प्रदेश की महिला पूरी उम्र आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को अपनी अच्छी यादों में याद करेगी। इसकी वजह है उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी उसे आगरा कैंट स्टेशन पर मिलना है। दरअसल सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर महिला का आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ही प्रसव कराया गया और पूरा स्टेशन नवजात नन्ही परी की किलकारी से गूंज उठा।

आगरा कैंट स्टेशन पर सोमवार शाम करीब 7.50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा के पास एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। डिप्टी एसएस कॉमर्शियल से सूचना पर जीआरपी कैंट थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने टीम को मौके पर भेजा। हेड कांस्टेबल कुसुमलता तुरंत वहां पहुंचीं। महिला मध्य प्रदेश के सतारा जिले की निवासी है। वह अपने परिजनों संग यात्रा कर रही थी।

महिला जमीन पर कंबल डालकर लेटी हुई थी। स्थिति गंभीर देख कुसुमलता और आरपीएफ एसआई गुलशन ने बिना देर किए मदद शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसी पल स्टेशन पर नन्ही परी की मीठी किलकारी गूंज उठी। आस-पास के यात्री भी ठिठक गए, किसी के चेहरे पर हैरानी थी, तो किसी की आंखों में खुशी। महिला पुलिस कर्मियों ने बच्ची को साफ चादर में लपेटा और तुरंत रेलवे चिकित्सक को सूचना दी। थोड़ी देर बाद डॉ. धीरज गुप्ता, महिला स्टाफ प्रीति और डिप्टी एसएस कॉमर्शियल कृष्णकांत सिंह मौके पर पहुंचे। प्रीति ने सावधानीपूर्वक बच्ची की गर्भनाल काटी। इसके बाद महिला कांस्टेबल मीना खातून ने मां और नवजात को रेलवे एंबुलेंस से एसएन अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *