15 साल के जंगलराज ने बिहार को आधी सदी पीछे धकेलाः शाह

0
amit-shah_large_1947_8

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजद पर बोला जमकर हमला

बिहार सुरक्षित रखने को मोदी-नीतीश की जोड़ी को जिताएं

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में दिवंगत अपराधी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कड़ी आलोचना की। सारण में एक जनसभा में शाह ने कहाकि बिहार को सुरक्षित रखने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी को फिर से सत्ता में लाना होगा। शाह ने कहाकि मैंने राजद-राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों की सूची देखी है, और उसमें शहाबुद्दीन के बेटे का नाम भी है। अगर राजद शहाबुद्दीन के बेटे को चुनाव का टिकट दे दे, तो क्या बिहार सुरक्षित रह सकता है? अगर हमें बिहार को सुरक्षित रखना है तो मोदी-नीतीश की जोड़ी को फिर से लाना होगा।

राजद ने आगामी चुनावों के लिए शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को सीवान के रघुनाथ पुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। उन्होंने कहाकि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। अमित शाह ने कहाकि बिहार में हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। शाह ने कहाकि लालू-राबड़ी के 15 साल के जंगल राज ने बिहार को लगभग आधी सदी पीछे धकेल दिया। इस दौरान बिहार ने अपनी गरिमा, वैभव और उत्कृष्टता खो दी।

शाह ने तेजस्वी यादव पर परोक्ष हमला करते हुए कहाकि वही जंगल राज आज बिहार की जनता के सामने है, नए चेहरों के साथ। पटना में बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में शाह ने कहाकि वह कौन सा युग था, जिसमें बिहार एक बीमारू राज्य बन गया। सिर्फ 15 साल के जंगल राज में ही बिहार ने अपना गौरव, धन और ज्ञान खो दिया। कल्पना कीजिए कि वे 15 साल कैसे रहे होंगे। वह दौर जिसमें बिहार की प्रतिष्ठा गिर गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद बिहार में स्थापित उद्योग लालू यादव के जंगल राज के कारण राज्य से चले गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहाकि जब वे (लालू यादव) भ्रष्टाचार के मामले में जेल से बाहर आए और हाथी पर जुलूस निकाला गया, तो हमें इस तरह की बेशर्मी समझ नहीं आई। आजादी के समय बिहार में जो उद्योग स्थापित हुए थे, वे धीरे-धीरे बिहार छोड़ने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *