धनतेरस पर पुलिस हुई सक्रिय

0
ff96023b-eb9f-4d8d-b8c3-e4de6be3355c

आगरा। धनतेरस त्यौहार को देखते हुए आगरा पुलिस भी सतर्क हो गई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने धनतेरस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम को लोहामंडी क्षेत्र के सघन बाजार में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मिलकर बातचीत की। साथ ही भरोसा दिया कि निश्चिंत होकर व्यापार करेंए आपकी सुरक्षा में पुलिस तत्पर है। उन्होंने लोहामडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *