आईफा फैशन अवॉर्ड्स के प्रतिभागियों का किया सम्मान
शहर की 11 शख्सियतों को भी फैशनतंत्रा अवार्ड से नवाजा गया
आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स ने फैशन अवॉर्ड्स में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों और वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया। सभी को सर्टिफिकेट दिए गए। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने सभी डिजाइनर्स को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रतिभागी सम्मानित होकर उत्साहित महसूस कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय आइफा संस्थान को दिया। संस्थान की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि आइफा देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जो कि भावी फैशन डिजाइनर्स को फैशन अवॉर्ड्स के जरिए एक मंच प्रदान करता है। ताकि वह अपनी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को और बढ़ा सकें। संस्थान की सीओओ रुचि सारस्वत ने बताया कि इस बार 4 सीक्वेंस में फैशन शो आयोजित किया गया था। इसमें ड्रेसेस के सीक्वेंस के साथ-साथ शहर की जानी मानी 11 शख्सियतों को भी फैशनतंत्रा अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर संस्थान की एचओडी फैशन सिमरन सक्सेना, प्रतीक चैहान, महक श्रीवास्तव और गोविंद भटनागर आदि का सहयोग रहा।
