स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रेलकर्मियों सेलरी पैकेज के बारे में किया जागरुक
आगरा रेल मंडल कार्यालय के समीक्षा हाल में हुआ सेमिनार
रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों को बैंक सेवाओं के बारे में बताया
रेलवे और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के मध्य हुआ एमओयू
आगरा। रेल मंडल के समीक्षा हाल में सोमवार को भारतीय रेल और एसबीआई के मध्य हुए समझौते (एमओयू) के बारे में रेल कर्मियों को जानकारी दी गई। इस दौरान रेलवे सैलरी पैकेज की सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल और एसबीआई आगरा के एजीएम अमित कुमार और डीजीएम संजय सिंह आगरा के समन्वय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समीक्षा हॉल में सोमवार को एक सेमिनार आयोजन किया गया। इसमें एसबीआई के अमित कुमार और संजय सिंह ने रेलवे सैलरी पैकेज की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस पैकेज में बिना प्रीमियम या मेडिकल टेस्ट के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा भी शामिल है। इसमें दुर्घटना में मृत्यु पर एक करोड़ रुपये, पूर्ण विकलांगता पर एक करोड़ रुपये और आंशिक विकलांगता पर अस्सी लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर एक करोड़ साठ लाख रुपये और प्राकृतिक मृत्यु पर दस लाख रुपये का कवर उपलब्ध है। रूपे डेबिट कार्ड पर एक करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा भी शामिल है। पेंशनर्स के लिए तीस लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और परिवार के चार सदस्यों के लिए प्रत्येक पांच लाख रुपये (कुल बीस लाख) का कवर है।
बताया गया कि बैंकिंग सुविधाओं में जीरो बैलेंस खाता, असीमित मुफ्त एटीएम लेन-देन, आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल, होम, कार और एजुकेशन लोन, 50 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस छूट, मुफ्त ड्राफ्ट, मल्टी-सिटी चेक, एनईएफटी- आरटीजीएस और डेबिट कार्ड पर त्रैमासिक तीन मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज विजिट आदि शामिल हैं। एसबीआई रिश्ते स्कीम के तहत परिवार के चार सदस्यों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और अन्य लाभ मिलते हैं।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पैकेज का लाभ उठाने दिशा- निर्देश दिए। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी और बैक कर्मी बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान रेलकर्मियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान के लिए चर्चा भी की।
