खेरागढ में किसान ने गोली मार की खुदखुशी

0
shoots-himself_1463897113 (1)

देर रात को मौत से मचा परिजनों में कोहराम

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच में जुटी

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा के ऊंटगिर रोड स्थित मकान में सोमवार देर रात एक किसान ने खुद को गोली से उडा लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक का फाइल फोटो

ऊंटगिर निवासी 48 वर्षीय शिवकुमार पुत्र निरंजन सिंह किसान हैं। वह सोमवार की रात को अपने कमरे में बिस्तर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान देर रात को गोली की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहा बेटा और पत्नी मौके पर पहुंचे तो शिव कुमार का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ था। ये देख चीख-पुकार मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान ने खुदखुशी क्यों दी, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया है कि घटना के समय शिवकुमार का छोटा बेटा अर्पित और पत्नी नीरज घर पर मौजूद थीं। उनका बड़ा बेटा अमन आगरा में रहता है जो पुलिस की तैयारी कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *