एमपी के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 10 की मौत

0
2025_10image_18_30_308419840lllllllllllll-ll

मृतकों में 8 बच्चियां, तीन की हालत गंभीर

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

35-40 लोगों के गिरने की आशंका, तलाश जारी

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 8 बच्चियों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। करीब 35 से 40 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है। राहत और बचाव टीमें मौके पर जुटी हैं।

दशहरे के दिन खंडवा से दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्र उत्सव के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए नदी पर जाने के लिए पुलिया पार करते समय हादसा हुआ।घटना पंधाना थाना क्षेत्र के जली गांव की है। मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है। कलेक्टर के साथ ही प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। इस हृदय विदारक हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है और उत्सव चीख-पुकार में बदल गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *