राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जल्द करेगा शिक्षक सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

0
8c87f9b4-8989-44fb-98b4-32d21e99e0aa

डॉ. देवी सिंह नरवार सलेक्शन एंड स्क्रीनिंग कमेटी के बने अध्यक्ष

सभी छह शिक्षक सीटों पर चुनाव लडाएगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की छह शिक्षक सीटों पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा। शिक्षक एमएलसी की छह सीटों पर प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

महासंघ के संस्थापक डॉ. देवी सिंह नरवार को प्रत्याशियों के सलेक्शन एण्ड स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ शिक्षक नेता सन्तोष कुमार सिंह को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। उक्त घोषणा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा ने की। कमेटी के संयोजक सन्तोष कुमार सिंह के नोएडा आवास पर हुई बैठक में एमएलसी प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि प्रत्याशी चयन में शिक्षकों के बीच में लोकप्रियता, शिक्षकों के हितों के लिए किये गये संघर्ष, महासंघ के प्रति निष्ठा और स्वच्छ व ईमादारी की छवि आदि मानक तय किये गये हैं। मेरठ, आगरा और लखनऊ खण्ड शिक्षक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।

गौरतलब है कि उप्र विधान परिषद की छह शिक्षक सीटों मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, बनारस और गोरखपुर पर अगले वर्ष 2026 नवम्बर में चुनाव होने हैं। उप्र निर्वाचन आयोग द्वारा 30 सितम्बर 2025 को मतदाता बनाये जाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। महासंघ के कार्यकर्ताओं को मतदाता बनाये जाने का कार्य सौंपा जा रहा है। आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में होगा। प्रत्याशियों की घोषणा 15 अक्टूबर तक कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *