स्थापना दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल जवानों ने किया रक्तदान
आरपीएफ आगरा पोस्ट बैरक में लगाया गया रक्तदान शिविर
आगरा। रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर में रेलवे सुरक्षाबल जवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन एसएन मेडिकल काॅलेज के सहयोग से किया गया।

आगरा रेल मंडल में सोमवार को रेलवे सुरक्षाबल स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में मनाए गए स्थापना दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आगरा द्वारा बैरक के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

एसएन अस्पताल आगरा के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया।इस दौरान रक्तदान करने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
