छत्तीसगढ़ में एक करोड के इनामी सहित 10 नक्सली ढेर

0
chhattisgarh_large_1912_19

रायपुर। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को एक मुठभेड़ के दौरान शीर्ष माओवादी कमांडर मोडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ अभी भी जारी है। इसलिए संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई-कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान इस अभियान में शामिल हैं। अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों में नक्सलियों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी आतंकवाद को खत्म करने का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 रखा है। इससे पहले, नारायणपुर जिले में विभिन्न इकाइयों के निचले स्तर के 16 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, नक्सली खोखली माओवादी विचारधारा और उनके द्वारा निर्दोष आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों से निराश थे। पुलिस अधीक्षक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि वे (शीर्ष माओवादी नेता) स्थानीय लोगों को जल, जंगल और जमीन की रक्षा, समानता और न्याय के झूठे वादों से गुमराह करते हैं और उनका शोषण और उन्हें गुलाम बनाते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं को गंभीर शोषण का सामना करना पड़ता है। महिला माओवादियों की स्थिति और भी बदतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *