आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा: लॉन टेनिस चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ
अर्से सेठ , अरिहन वर्मा, मनन भार्गव, एवं पीयूष कुमार ने अगले दोर में प्रवेश किया
आगरा: आगरा क्लब लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘प्रथम आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा’ के तहत लॉन टेनिस चैंपियनशिप का शानदार और भव्य उद्घाटन शनिवार शाम आगरा क्लब, मॉल रोड के प्रांगण में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री महेश नौटियाल (पूर्व जिला न्यायाधीश, आगरा) उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता की प्रमुख बातें:
कुल प्रविष्टियाँ (Total Entries): टूर्नामेंट में कुल 101 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है,
जिनके बीच आगामी दिनों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
अंपायर पैनल (Umpires): मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए अंपायरों की विशेष टीम नियुक्त की गई है, जिसमें आशीष वर्मा, शांतनु वर्मा, आर्या वर्मा और रुद्रांश कुंभज शामिल हैं।
लॉन् टेनिस के संयोजक श्री कमल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मंडल की देखरेख में की जा रही है।
आयोजक एवं पदाधिकारी: कार्यक्रम में क्लब के मुख्य पदाधिकारियों—, ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार (निदेशक, खेल), राहुल पालीवाल सचिव) , अनुलेप के डायरेक्टर आरबी सिंह, डायरेक्टर प्रॉपर्टी अनुराग शर्मा एवं कमल चौधरी (संयोजक, लॉन टेनिस) सहित क्लब के अन्य प्रबंध एवं बॉलटिंग समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
