4जी डीआरएम कप अन्तर विभागीय क्रिकेटः वाणिज्य विभाग और टीआरडी विभाग सेमी फाइनल में पहुंचा

0
bbb3e6b3-7dbf-476c-9c5b-feacbdf91bdc

पहले क्वार्टर फाइनल में वाणिज्य विभाग ने आरपीएफ को 103 रनों से दी शिकस्त

दूसरे क्वार्टर फाइनल में टीआरडी विभाग ने विद्युत सामान्य विभाग को हराया

आगरा। गोवर्धन स्टेडियम आगरा छावनी में चल रही 4-जी डीआरएम कप अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मैचों में वाणिज्य विभाग और टीआरडी विभाग की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत सेमी फाइनल में जगह बनाई।

मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल के निर्देशन में खेली जा रही प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला वाणिज्य विभाग और आरपीएफ विभाग के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर वाणिज्य विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वाणिज्य विभाग ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 242 रन बनाए। उसकी ओर से राजेश गुप्ता ने आतिशी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में शानदार 103 रन बनाए। दिनेश पवार ने 38 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी आरपीएफ की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। वाणिज्य विभाग की टीम ने यह मैच 103 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजेश गुप्ता रहे। उन्हें वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल टीआरडी विभाग और विद्युत सामान्य विभाग के बीच खेला गया। टीआरडी विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआरडी विभाग ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। उसकी ओर से धर्मेन्द्र ने 28 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उत्तरी विद्युत सामान्य विभाग की टीम 17.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 138 रन ही बना सकी। टीआरडी विभाग ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच भूपेन्द्र गोस्वामी रहे। उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी जितेन्द्र बघेल और सुरेन्द्र सिंह सूरी ने पुरस्कार प्रदान किया। अम्पायरिंग कौशल शर्मा, विवेक यादव, जितेन्द्र बघेल, सुरेद्र सिंह ने की।

इस मौके वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी और मण्डल खेलकूद अधिकारी, सनत जैन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), रूपेश बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) पवन जयन्त, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त-आरपीएफ पी राज मोहन, मंडल सचिव खेलकूद धीरज शर्मा, देवेन्द्र प्रताप झा, कौशल शर्मा, देवेन्द्र शाक्य, शशांक जैन, अजीत सिंह, प्रणयेन्द्र, अंकुर कर्माकर, रवि कसाना, समय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *