आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ ने शुरू की जलसेवा

0
4f7ece70-cb71-4b0e-b7fb-dabdec5dae38 (1)

आगरा। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए आगरा छावनी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ द्वारा आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क आरओ जल सेवा की शुरुआत की। रोटरी क्लब की इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा और राहत प्राप्त हुई।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता के नेतृत्व में आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के द्वारा निःशुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया। सभी ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। इस मौके संस्था के सदस्यों के साथ स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा छावनी सियाराम मीना व स्टेशन प्रबंधक आगरा कैंट, निरीक्षक रेल सुरक्षा बल, उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य और अन्य वाणिज्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे