ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, ताज की मीनार से शूट किया गया 360 डिग्री व्यू वीडियो वायरल

0
3712a9f4-7f4b-4478-bcfb-52b8f735ac48

प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं है किसी के जाने की इजाजत

एएसआई ने वीडियो कराया डिलीट, सफाईकर्मी हटाया

आगरा। ताजमहल की मीनार से शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को ताजमहल के उस हिस्से से शूटिंग करते देखा जा रहा है, जहां आम पर्यटकों की पहुंच पूरी तरह प्रतिबंधित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जांच के बाद वीडियो डिलीट करवाया और ठेकेदार के सफाई कर्मचारी को हटा दिया।

यह वीडियो करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें ताजमहल का 360 डिग्री व्यू दिखाया गया है और बैकग्राउंड में एक गाना भी लगाया गया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पेज, इट्स विशाल भाई से पोस्ट किया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ा सवाल यह कि जिस जगह से वीडियो बनाया गया है। वहां आमतौर पर सिर्फ सफाई कर्मियों और सुरक्षा स्टाफ को ही जाने की अनुमति होती है। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा और कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर कैसे डाल दिया गया। यह वीडियो सामने आने के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई है या फिर किसी अंदरूनी मिलीभगत से यह संभव हुआ।

मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी असी केएल कलंदर बिंद ने कहाकि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहाकि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की सत्यता और इसके पीछे की पूरी कहानी की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र तक कैसे पहुंचा। हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जांच के बाद वीडियो डिलीट करवाया और ठेकेदार के सफाई कर्मचारी को हटा दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे