आईफा में समर्स फिएस्ता 2026 थीम के साथ हुआ समर स्टाइलिंग डे

0
e4b58143-0097-4e84-b3ba-71149ed5bc68

संस्थान के भावी डिजाइनर्स ने पेश किए गर्मियों के अनुरूप आरामदायक डिजाइन

आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स (आईफा) में समर स्टाइलिंग डे मनाया गया। फ्लोरल थीम वेलकमिंग इवेंट के जरिए संस्थान के विद्यार्थियों ने फैशन के अनोखे अंदाज में गर्मियों का स्वागत किया। गर्मियों के अनुरूप स्टाइलिश और आरामदायक डिजाइन पेश किए।
संस्थान की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह सिखाना था कि किस प्रकार वे गर्मियों के अनुरूप स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट्स डिजाइन कर सकते हैं। समर सीजन में कॉटन, लिनन, खादी, कैम्ब्रिक और शिफली जैसे हल्के व आरामदायक फैब्रिक्स का उपयोग सबसे उपयुक्त है। साथ ही फ्लोरल थीम को दर्शाने के लिए एम्ब्रॉयडरी, पैच वर्क और क्रोशे वर्क जैसी हैंड टेक्नीक्स का इस्तेमाल आउटफिट्स को और भी आकर्षक बनाता है।

संस्थान की सीओओ रुचि सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सभी आउटफिट्स यूनिक और क्रिएटिव हैं, जिन्हें खासतौर पर गर्मियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इन परिधानों में पेस्टल, व्हाइट और बेज जैसे सॉफ्ट व कूल रंगों का चयन किया गया है, जो समर वाइब्स को दर्शाते हैं और पहनने में सुकून का अनुभव कराते हैं।


संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सभी भावी फैशन डिजाइनर्स ने अपनी-अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रकार के फ्लोरल थीम आधारित आउटफिट्स प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने न केवल नई डिजाइनिंग तकनीकों को सीखा, बल्कि फैशन के अनोखे अंदाज में गर्मियों का स्वागत भी किया। स्टाइलिंग डे में शौर्य, कशिश, शुभी, हर्षित, राधा, प्रीति, जूही, एकता, वंशिका, अंजू, खुशी, जाह्नवी, शीतल, शोभा आदि डिजाइनर्स ने हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे