राजामंडी बाजार में फुटपाथ कराया खाली, दुकानदारों को हद में रहने की दी चेतावनी

0
8c9ce1b7-452b-47d4-b054-f44611a5361f

नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप

सामान समेटते नजर आए दुकानदार, पैदल वालों के लिए फुटपाथ साफ

आगरा। दुकानदार अपनी हद में रहकर कारोबार करें। अतिक्रमण कर दुकान के आगे दुकान नहीं चलने दी जाएगी। यह हिदायत मंगलवार को राजामंडी बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को दी। महाबली के साथ पहुंची नगर निगम की टीम को देखकर दुकानदारों में हडकंप मच गया।
राजामंडी बाजार में मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल और महा बली के साथ राजामंडी बाजार पहुंची। जहां दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, शेड और फुट पाथ पर किए गए कब्जों को बुलडोजर की मदद से तहस-नहस किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से बाजार में हडकम्प मच गया। दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई पर एतराज किया। निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट हिदायत दी कि दुकानदार अपनी हद में रहकर काम करें, अतिक्रमण किसी कीमत पर नहीं करने दिया जाएगा।
नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने इस दौरान लाभ चंद मार्केट की दोनों ओर की फुटपाथ को पैदल चलने वालों के लिए खाली कराया। गौरतलब है इस मार्केट मंें दोनों ओर फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। इसके चलते पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं रहती है। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अधिकारी कर्नल राहुल गुप्ता ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर दुकानदारों ने फिर से कब्जा किया तो उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे