आगरा छावनी बोर्ड की बैठक में भविष्य की योजनओं पर हुई चर्चा, राज्यसभा सांसद नवीन जैन रहे शामिल
बैठक में आगरा छावनी क्षेत्र के विकास को लेकर दिया गया जोर
छावनी क्षेत्र के विकास को और बेहतर बनाने पर बनी सहमति
आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सोमवार को छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में सोमवार को क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। माल रोड स्थित छावनी परिषद कार्यालय में हुई इस बैठक में सांसद नवीन जैन ने अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
सांसद जैन ने साफ कहाकि छावनी क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। बैठक में छावनी क्षेत्र की सड़कों, स्वच्छता, जलापूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। ताकि आने वाले समय में छावनी क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर और बेहतर हो सके। बैठक में सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई। इस दौरान छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, छावनी परिषद बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश गोयल, ब्रिगेडियर रजत त्यागी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

