भगवान परशुराम का फरसा अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना का देता है संदेशः योगेन्द्र उपाध्याय
इंद्रापुरम में भगवान परशुराम शोभायात्रा का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ
शोभायात्रा में दिखी सामाजिक समरसता, दर्जनों झांकियां के साथ सर्व समाज ने लिया हिस्सा
आगरा। महर्षि भगवान परशुराम का फरसा अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना का संदेश देता है। भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि भगवान परशुराम का शौर्य और पराक्रम धर्म की रक्षा का प्रेरणा देता है। उक्त बात प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शमसाबाद रोड स्थित इन्द्रापुरम, राजपुर चुंगी से निकाली गई भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप की।
भगवान परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति प्रदेश सरकर के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का साफा पहनाकर और भगवान परशुराम का शस्त्र प्रतीक चिन्ह फरसा भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने कहा महर्षि भगवान परशुराम का त्याग, बलिदान, उनका शौर्य और पराक्रम आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने जीवन पर्यंत अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में धर्म स्थापना के लिए कार्य किया। शोभायात्रा में युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों सहित बडी संख्या में ब्रिप बंधुओं ने भक्ति, आस्था और ऊर्जा के साथ भाग लिया। सभी लोगों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई।
शोभयात्रा में दर्जनों झांकियां के साथ निकाली गई। इसमें सभी समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता का संकल्प लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सीमा उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस, मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक बाह, अशोक दीक्षित, शोभायात्रा अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, महामंत्री अजय शर्मा, महावीर शर्मा, देवेन्द्र रावत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. आलौकिक उपाध्याय, सूरज शर्मा, राज कुमार प्रधान पलिया सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

