रेलवे के दिव्यांग कर्मचारियों को वितरित की गईं डिजिटल घड़ियां

0
88ad62fc-f497-495b-9828-9b9a1ce8311b

कर्मचारी कल्याण निधि कमेटी ने किया वितरण कार्यक्रम

7 दिव्यांग कर्मचारियों को डीआरएम ने सौंपी घडियां

आगरा। रेलवे कर्मचारी कल्याण निधि कमेटी आगरा मंडल द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों की सुविधा के लिए डिजिटल घड़ियों का वितरण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने 7 दिव्यांग कर्मचारियों को डिजिटल घड़ियां वितरित की गईं। ताकि उनके दैनिक कार्यों में सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने कहाकि रेलवे प्रशासन सदैव अपने कर्मचारियों के कल्याण और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए इस प्रकार की पहल न केवल सहायक है, बल्कि उनके मनोबल को भी सुदृढ़ करती है। वितरित की गई डिजिटल घड़ियों में बड़ी और चमकदार स्क्रीन, उच्च कॉन्ट्रास्ट डिस्प्ले, कंपन (वाइब्रेशन) आधारित नेविगेशन सुविधा, वॉइस कमांड सपोर्ट, कॉल और नोटिफिकेशन सपोर्ट जैसी उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त इन घड़ियों में स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी विशेष फीचर्स जैसे हृदय गति (हार्ट रेट) मॉनिटरिंग और गिरने की पहचान (फॉल डिटेक्शन) जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो विशेष रूप से दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। यह कार्यक्रम एसबीएफ कमेटी, आगरा मंडल द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आगरा मंडल द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, मंडल के शाखा अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *