भक्त मां पीताम्बरा दरबार और सीताराम मंदिर के इतिहास से होंगे रूबरू
प्राचीन मंदिर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर किया गया लांच
शुक्रवार को ग्लैमर लाइव फिल्म्स चैनल पर रिलीज होगी फिल्म
आगरा। सीताराम मंदिर और मां पीतांबरा दरबार की डाक्यूमेंट्री फिल्म के इतिहास पर बन रही फिल्म का पोस्टर गुरुवार को लांच किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में फिल्म रिलीज होगी। वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया।
फिल्म में मंदिर के चार सौ वर्ष का इतिहास और मंदिर के कार्य कलापों का विवरण दिखाया गया है। सावन के सोमवार और नवरात्रि के माता के हवन फिल्म में दर्शाए गए हैं। प्राचीन सीताराम मंदिर मां बगलामुखी का साक्षात दरवार है। हनुमान जी अपने प्रभु राम को सीधे देख रहे हैं और साथ ही शिव परिवार यानी नर्मदेश्वर महादेव जी। भक्तगण प्रतिदिन मंदिर आकर ऊर्जा लेते हैं। मंदिर में प्राचीन आर्च बने है, जो इसकी प्राचीनता दिखाते हैं, फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी।

फिल्म के डीओपी सुनील राज है, असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज शर्मा हैं, पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंशु सिनेमाफाई कर रहे है। वॉइस ओवर का कार्य ब्रजवुड स्टूडियो का है। पोस्टर विमोचन में लंगड़े की चैकी के महंत गोपी गुरु, डॉ. हरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष आईएमए, सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, महंत मुकेश शर्मा, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, मनोज अग्रवाल, फिल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी, विकास शर्मा, ऋषि तिवारी, हनी, राजपाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। फिल्म शुक्रवार को ग्लैमर लाइव फिल्म्स चैनल पर और मंदिर परिसर में प्रदर्शित की जाएगी।

