आगराः हाईस्कूल में विदेश कुमार और इंटर में काजल रहीं जिला टाॅप

0
d6dfa91a-a194-47d5-951b-c6d70753fba7

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल-इंटर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

हाईस्कूल में 90.42 व इंटर में 80 फीसद बच्चों ने मारी बाजी

रिजल्ट देखने को स्कूलों में जुटे बच्चे, सर्वर की स्पीड हुई स्लो

आगरा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम चार बजे जारी हो गया। हाईस्कूल में 90.42 और इंटर में 80 प्रतिशत बच्चे सफल हुए। इस बार भी लडकियां लडकों पर भारी रहीं। परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। कोई स्कूल पहुंचा तो किसी ने साइबर कैफे का रास्ता पकड़ा।

हाई स्कूल में फतेहाबाद केएसबी देवी कन्या इंटर कालेज के विंदेश कुमार 96.5 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवें और जिले में पहले स्थान पर रहे हैं। जबकि जीएस पब्लिक इंटर कालेज की मुस्कान 96.17 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 10वें और जिले में दूसरे स्थान पर रही हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की काजल कुमारी 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप रहीं। दूसरे नंबर पर श्री नरायन इंटर कॉलेज जऊपुरा की अंजली रहीं।

इस बार भी लडकों की तुलना में लड़कियां फिर अव्वल रहीं। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड का सर्वर सुस्त हो गया है। इसके चलते बच्चों का इंतजार बढ़ गया। इंटरमी डिएट का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत के करीब रहा है। वहीं हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। हालांकि चार बजे जैसे ही परिणाम जारी हुआ, लोड बढ़ने से सर्वर की स्पीड धीमी हो गई। परिणाम जानने के लिए छात्र छात्राओं को इंतजार करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *