दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा में उमडा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

0

प्रजापति समाज द्वारा चैत्र माह की महाष्टमी पर नालबंद चैराहे से निकाली गई शोभायात्रा

ढोल-नगाड़ों संग 75 से अधिक झांकियां शोभायात्रा रहीं शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत

आगरा। दक्ष कन्या मां भगवती की शनिवार को निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड पडा। माता रानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु और मां भगवती के गूंजते जयकारों संग देवी-देवताओं की 75 से अधिक झांकियां देव लोक होने का एहसास करा रहीं थी। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे। इस भक्तिमय अलौकिक नजारे को देख राहगीर भी शीश झुकाने का ठहर गए।

प्रजापति देवी मंदिर नालबंद चैराहा से प्रारम्भ हुई दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से निकली। शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग लोकेश प्रचापति ने पूजा अर्चना के बाद झंडी दिखाकर किया। दीप प्रज्ज्वलन केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उप्र योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कलश स्थापना की। शोभायात्रा संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, नवीन प्रजापति, राजेश प्रजापति ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। घोड़ों की अगुवाई में सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति की प्रतिमा के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों, कैला माता, चामुणाडा माता, शिव परिवार, समाधि में बैठे शिवजी, खाटू श्यामजी, राम दरबार, वीर हनुमान की झांकियां संग बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण स्वच्छता का भी संदेश देतीं 75 से अधिक झांकियां बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग शामिल रहीं। इस मौके शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

80 से अधिक स्थानों पर हुआ शोभायात्रा का स्वागत

दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा का मार्ग में 80 से अधिक स्थानों पर तोरणद्वार बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारे और शीतल जल की प्याऊ लगाई गई थी। पंचकुइयां चैराहे पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर नालबंद चैराहा स्थित प्राचीन प्रजापति देवी मंदिर को सतरंगी पुष्पों और रोशनी से सजाया गया।

इन क्षेत्रों से गुजरी मां भगवती की शोभायात्रा

नालबंद चैराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से शुरू हुई शोेभायात्रा पंचकुइयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चैराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चैराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, मीरा हुसैनी चैराहा, सदर भट्टी, धाकरान चैराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *