यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी तीन की मौत, तीन घायल

0
17937ecc-d516-4d62-98be-7c5590573f8a

मृतक और घायल ट्रैक्टर ट्राली से रिश्तेदारी में गमी से भाग लेकर लौट रहे थे

कासगंज। जनपद कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जैली में बृहस्पतिवार शाम को ट्रैक्टर का अचानक बंपर टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक और घायल गंजडुंडवारा क्षेत्र में गमी में शिरकत कर वापस लौट रहे थे।

हादसा शाम छह बजे नरदोली-बहोरा मार्ग पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नगला जैली के ग्रामीण गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बरा जलालपुर में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में 60 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र प्यारे लाल, 50 वर्षीय मुकेश पुत्र तेजराम और राजेंद्र पुत्र पातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, विनीता (45) पत्नी मुकेश, सुनीता (35) पत्नी भूरे और बिजेंद्र (50) पुत्र नरोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी चिंताजनक हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अजय वीर की मौजूदगी में पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *