आगरा दक्षिण विधानसभा में विकास को मिलेगी नई पहचानः उच्च शिक्षा मंत्री
चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम से होगा विकास कार्य
सुभाष पार्क से मारूति स्टेट तक सभी सुविधाओं से युक्त मार्ग का निर्माण स्वीकृत
आगरा। जनपद की दक्षिण विधानसभा को विकास की बडी सौगात मिली है। क्षेत्र की राहें अब चकाचक होंगी। करोडों रुपये की लागत से गारंटी वाली सडकों का निर्माण और सुदृढीकरण किया जाएगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा। बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और विकास को गी मजबूती मिलेगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के प्रयासों से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में करोडों रुपये से विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) परियोजना के तहत आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सुभाष पार्क से लेकर मारूति स्टेट रोड तक इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त मार्ग का निर्माण स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त यह मार्ग 5 साल की गारंटी वाला होगा। इसे बनाने वाली कार्यदायी संस्था को पांच साल के लिए रखरखाव की गारण्टी लेनी होगी।यह सड़क डामर से नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता की सीमेंट कंक्रीट तकनीक से बनाई जाएगी। इसके अलावा सड़क किनारे यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा। ताकि भविष्य में फोन, इंटरनेट, गैस या अन्य केबल बिछाने के लिए सड़क को बार-बार न खोदना पड़े।
उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के साथ ही सीवर लाइन और आवश्यक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। पूरी सड़क पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ती बीच डिवाइडर पर हरियाली और वृक्षारोपण से सौदयीकरण किया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए चैड़े, सुरक्षित फुटपाथ और वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इससे पैदल चलने वालों को सुरक्षा और ट्रेफिक जाम से निजात मिलेगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहाकि उक्त परियोजना आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास, सौंद्रर्यीकरण, और जन सुविधाओं के लिए नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने इस परियोजना की स्वीकृति के लिस मुख्यमंत्री का आभार जताया।
कार्यकर्ताओं की टीम करेगी निगरानी
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्यास ने बताया कि यह परियोजना को लाल फीता शाही और नौकरशाही का ग्रहण न लगे, इसके लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक निगरानी टीम निगरानी करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के दूसरे चरण में मारूति स्टैंट क्रॉसिंग से हनुमान मंदिर 100 फुटा रोड तक दोनों साईड सीसी फर्श, सीवर का कार्य, ड्रेनेज का कार्य, गटर सप्लाई कार्य, विद्युत के नये पोल लगाना और यूटिलिटी के कार्य लगभग 3205 लाख रूपये से होगा।
