आगरा के अछनेरा में बनने जा रहा एक और रेलवे ओेवर ब्रिज, लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा

0
images (38)

लोकनिर्माण विभाग 59 करोड़ की लागत से बनाएगा ओवर ब्रिज

आसपास के गांवों के लोगों को मिलेगी फाटक पर जाम से मुक्ति

आगरा। ईदगाह-बांदीकुई रेल सेक्शन में अछनेरा में 59 करोड़ रुपये से रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनेगा। इससे रेलवे फाटक बंद होने पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगो को निजात मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा यहां पर लंबे समय से आरओबी बनाने की मांग की जा रही थी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा अछनेरा-झुंडावल रेलवे फाटक पर आरओबी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। आरओबी के निर्माण में 59 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 16 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। अब जल्द ही आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा। आरओबी बनने से इलाके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा भी मिलेगा। रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से परेशान ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से आरओबी बनाने की मांग की जा रही थी। इस आरओबी के बनने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग जयपुर और करौली भी जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *