टूंडला-एटा रोड पर भिड़े दो डंपर, दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत, रोड जाम

0
a9070334-d774-47cb-a06e-ebd8f3362c35

फिरोजाबाद। टूंडला-एटा रोड पर के थाना रजावली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को दो डंपरों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत ने वीभत्स रूप ले लिया। भिडंत के बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। हादसे में दोनों डंपरों के चालकों की मौके पर ही जलकर जिन्दा मौत हो गई। जबकि एक क्लीनर को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.07 बजे एटा सीमा में इमलिया डेयरी के समीप हुई। पुलिस के अनुसार टूंडला से एटा की ओर जा रहे डम्पर की सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक डंपर में बालू लदी थी। दूसरा खाली था। टक्कर होते ही डीजल टैंक फटने से आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए।

हादसे में एक डंपर के चालक सुरेश पुत्र पूरन सिंह, निवासी मुरैना, मप्र और दूसरे डंपर के चालक भरत लाल पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी धौलपुर राजस्थान को केबिन से निकलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वही, एक डंपर के क्लीनर धीरज निवासी धौलपुर को पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर सकुशल बचा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकलों के साथ क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष रजावली और पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दमकलों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सड़क पर डंपरों के फंसे होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *