ईरानी अखबार तेहरान टाइम्स की अमेरिका को चेतावनी, लिखा…नरक में आपका स्वागत है

0
2712c5eb-62e0-4138-bd7d-c00c87b23a43

तेहरान। ईरान जीतने की जिद पाले अमेरिका वहां अपनी सेना भी उतार सकता है। इसको लेकर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा, लेकिन ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने सेना भेजी तो ईरान उनके लिए कब्रगाह बन जाएगा। केवल ताबूत ही वापस लौटेंगे।

ईरान के अखबार तेहरान टाइम्स ने पहले ही पन्ने पर अमेरिका के जवानों की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, नरक में आपका स्वागत है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सेना का कोई भी जवान जो ईरानी धरती पर कदम रखेगा, वह केवल ताबूत में ही वापस लौटेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रहा है। इस कदम से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वाशिंगटन ईरान के अंदर जमीनी अभियान की संभावना के लिए तैयारी कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावे कर रहे हैं कि ईरान उनसे समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। बावजूद इसके अमेरिका ऐसे फैसले पर विचार कर रहा है।

अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में अतिरिक्त सैनिकों की मौजूदगी का उद्देश्य ट्रंप को और ज्यादा मिलिट्री ऑपशंस देना है। यह ऐसे समय पर हो रहा है। जब 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद से मिडिल ईस्ट में संघर्ष लगातार जारी है। अमेरिका की ओर से भेजी जा रही सेना की नई टुकड़ी मिडिल ईस्ट में पहले से तैनात उन हजारों पैराट्रूपर्स और मरीन सैनिकों के साथ जुड़ेगी। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *