आगरा मेट्रोः आगरा कैंट से सुगमता से मिलेगी मेट्रो

0
download (5)

मेट्रो से मल्टी माॅडल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

रेलवे स्टेशन से लगा हुआ मेट्रो स्टेशन देगा सहूलियत

आगरा। शहर के सबसे बडे रेलवे स्टेशनों में से एक आगरा कैंट के पास आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन आकार लेने लगा है। रेलवे स्टेशन पर ही मेट्रो स्टेशन होने से शहर में मल्टी माॅडल कनेक्टिविटी (दो तरह के यातायात का समावेश) को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शहर में ट्रेन से आने वाले पर्यटक सीधे मेट्रो से शहर के प्रमुख संस्थान, बाजार, ताज महल और आगरा फोर्ट आसानी से पहुंच सकेंगे।

आगरा कॉलेज से बदल सकेंगे मेट्रो

आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन दोनों कॉरिडोर के लिए इंटरचेंज स्टेशन है। आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन से आने वाले यात्रियों को यदि प्रथम कॉरिडोर (ताज ईस्ट गेट – सिकंदरा) में किसी गंतव्य पर पहुंचना है तो आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन से दूसरी लाइन के लिए ट्रेन को बदल सकेंगे।

आगरा कैंट से इन स्थानों को मिलेगी मेट्रो सुविधा

आगरा कैंट से यात्रियों को सदर बाजार, प्रतापपुरा, संजय प्लेस मार्केट, एमजी रोड (दीवानी), भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज क्रासिंग, रामबाग, कमला नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी आदि इलाकों के लिए सीधी मेट्रो सुविधा उपलब्ध होगी। यूपीएमआरसी शहरवासियों को एक सुरक्षित और पर्यावरण-सहायक मेट्रो सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *