पपरेरा स्टेशन पर सोमवार से होगा बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का प्रयोगात्मक ठहराव

0
img201709090941012303957

आगरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का पपरेरा स्टेशन पर प्रयोगात्मक ठहराव दिया गया है। यह ठहराव 16 मार्च सोमवार से प्रभावी होगा। इसके तहत गाड़ी संख्या 54355 बांदीकुई-बरेली पैसेंजर पपरेरा स्टेशन पर आगमन 16.04 बजे और प्रस्थान 16.05 बजे होगा। वहीं गाड़ी संख्या 54356 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर-पपरेरा स्टेशन पर आगमन 07.52 बजे और प्रस्थान 07.53 बजे होगा। इस ठहराव से पपरेरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेल यात्रा में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। वहीं स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *