फर्रुखाबाद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

0
7b013c13-1f2d-4bfe-83fe-27fd18c6e6d1

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों जिन्दगी छीन ली। पुलिस ने बताया कि रविवार को मोहम्मदाबाद कस्बे से एक ट्रक मौरंग लादकर शनिवार देर रात मझना कस्बे की ओर जा रहा था। रात करीब सवा 12 बजे नवाबगंज कस्बे के चैराहे के पास उसने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाइक पर एटा का नंबर लिखा है। उसके आधार पर मिले मोबाइल को पुलिस ने मिलाया, तो वह बंद जा रहा था। पुलिस मृतकों के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *